बुलंदशहर ब्रेकिंग: खुर्जा से कांग्रेस ने फूंका 2027 का चुनावी बिगुल, संगठन मजबूती पर जोर

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अभी से अपनी कमर कस ली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अभी से अपनी कमर कस ली है। खुर्जा के मुंडाखेड़ा चौराहे के समीप स्थित अमन मैरिज हॉल में आयोजित ‘संगठन सृजन समीक्षा बैठक एवं कार्यकर्ता संवाद’ कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस के यूपी प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए मिशन 2027 का रोडमैप साझा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

जिला अध्यक्ष जियाउर रहमान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने संकल्प लिया कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का संदेश लेकर घर-घर जाएंगे और युवाओं व किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।

इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने आगामी चुनावों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.