अनूपशहर: डॉ. अम्बेडकर जयंती को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली परिसर में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के आगामी आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली परिसर में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के आगामी आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम प्रियंका गोयल और सीओ विकास प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ चर्चा कर शांतिपूर्ण वातावरण में जयंती मनाने की अपील की गई।

एसडीएम प्रियंका गोयल ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि केवल उन्हीं स्थानों पर शोभायात्रा और कार्यक्रमों की अनुमति होगी, जहाँ पूर्व में परंपरागत रूप से आयोजन होते रहे हैं। किसी भी नए कार्यक्रम के लिए बिना अनुमति इजाजत नहीं दी जाएगी। सीओ विकास प्रताप सिंह ने डीजे संचालकों को चेतावनी दी कि ध्वनि मानक (Sound Limits) का पालन करें और कोई भी आपत्तिजनक या भड़काऊ गाना न बजाएं जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़े।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। बैठक में रौरा, अम्बा पगोना, करनपुर, मऊ और पचदेवरा सहित कई गांवों के जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी से बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर गरिमापूर्ण ढंग से उत्सव मनाने का आग्रह किया है।

 

Voice Of News 24