स्पोर्ट्स डेस्क
आईपीएल के 19वें सीजन में आज एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा जहां राजस्थान रॉयल्स का सामना गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आज एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा जहां राजस्थान रॉयल्स का सामना गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। राजस्थान की टीम अपनी युवा सलामी जोड़ी की आक्रामक शुरुआत के दम पर दबदबा बनाने के इरादे से उतरेगी, वहीं आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर बादशाहत बरकरार रखना चाहेगी।
राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी पावरप्ले में रनों की बरसात कर रही है। मध्यक्रम में कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरेल टीम को मजबूती दे रहे हैं, जबकि गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा की धार किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने में सक्षम है। टीम में रवींद्र जडेजा की मौजूदगी ऑलराउंड प्रदर्शन को और निखार रही है।
दो साल पहले टी20 प्रारूप को अलविदा कहने के बाद भी विराट कोहली का बल्ला शांत नहीं हुआ है। उनके मार्गदर्शन में आरसीबी का शीर्ष क्रम काफी संतुलित नजर आ रहा है। टीम की उम्मीदें इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल पर टिकी हैं। पिछले मैच में फिल सॉल्ट की तूफानी पारी ने विरोधियों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का अनुभव टीम के लिए प्लस पॉइंट साबित हो रहा है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेत्मायर, डोनोवान फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्र बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी।
आज के मैच में सबकी नजरें रियान पराग और रजत पाटीदार की कप्तानी की जंग पर होगी। जहां राजस्थान की ताकत उनकी आक्रामक बल्लेबाजी है, वहीं आरसीबी की ताकत उनका संतुलित मिडिल ऑर्डर और घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना है।
बस्ती में भीषण अग्निकांड : खेतों में लगी आग से कई गांवों में अफरा-तफरी, आग बुझाते समय झुलसा युवक
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 10, 2026






















