बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद की कोतवाली देहात पुलिस ने चर्चित शाहरुख हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की कोतवाली देहात पुलिस ने चर्चित शाहरुख हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने स्याना अड्डा के पास से अरमान और एक महिला को दबोचा। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक शाहरुख, जो कि एक झोलाछाप डॉक्टर था, ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया था, जिसे शाहरुख ने मारपीट कर डिलीट करवा दिया था। इसी रंजिश और बदनामी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने साजिश रची।
6 अप्रैल को योजनाबद्ध तरीके से शाहरुख को भईपुरा रोड स्थित मुर्गा फार्म के पास बुलाया गया, जहां उसे गोली मारने के बाद ईंटों से कूचकर मौत के घाट उतार दिया गया। मामले में एक आरोपी पहले ही आत्मसमर्पण कर चुका है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दिल्ली: महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस CWC की अहम बैठकhttps://t.co/i2QS77BUYu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 10, 2026






















