गैसड़ी
बलरामपुर जनपद में आगामी त्योहारों और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत शुक्रवार को गैसड़ी थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में आगामी त्योहारों और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत शुक्रवार को गैसड़ी थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दुर्विजय सिंह ने की बैठक में क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों और अंबेडकर जयंती के आयोजकों ने हिस्सा लिया।
थानाध्यक्ष दुर्विजय सिंह ने उपस्थित जनों से अपील की कि आगामी सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अपराध नियंत्रण पर चर्चा गौ-तस्करी और नशे के विरुद्ध अभियान
शांति व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर भी संवाद स्थापित किया। थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधानों और गणमान्य व्यक्तियों से निम्न बिंदुओं पर विशेष सहयोग मांगा
गौ-तस्करी पर रोक: क्षेत्र में गौ-तस्करी जैसी गतिविधियों को जड़ से मिटाने के लिए पुलिस का साथ दें।
नशा मुक्ति: नशे के अवैध कारोबार और इसके विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों में पुलिस को सूचना देकर जागरूक नागरिक की भूमिका निभाएं।
थानाध्यक्ष ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ग्रामीणों और प्रधानों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गांवों में बाहर से आकर रहने वाले या सुनसान इलाकों में डेरा डालने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वाहन दिखाई देने पर बिना देरी किए स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया।
बस्ती में भीषण अग्निकांड : खेतों में लगी आग से कई गांवों में अफरा-तफरी, आग बुझाते समय झुलसा युवक
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 10, 2026






















