सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और मदद के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान को आज जनपद में बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और मदद के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान को आज जनपद में बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष अभय सिंह और मिशन शक्ति टीम ने दो महीने से लापता एक विवाहिता को सकुशल तलाश कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।
फरवरी से लापता थी महिला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जोगिया उदयपुर के ग्राम पिपरहवा निवासी श्रीमती फूलमती पत्नी घरभरन बीते 09 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका पता नहीं चला, तो 16 फरवरी को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पुलिस की मुस्तैदी से मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत, थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने लगातार प्रयास जारी रखे। कड़ी मेहनत और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आज महिला को बरामद कर लिया गया। पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद नियमानुसार फूलमती को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों ने जताया आभार
लगभग दो महीने बाद अपनी बहू/पत्नी को सुरक्षित पाकर परिवार के सदस्यों की आंखें भर आईं। परिजनों ने जोगिया उदयपुर पुलिस और मिशन शक्ति टीम की कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक गोवर्धन, महिला हेड कांस्टेबल सत्या त्रिपाठी और महिला कांस्टेबल सुशीला कुशवाहा की मुख्य भूमिका रही।
दिल्ली: महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस CWC की अहम बैठकhttps://t.co/i2QS77BUYu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 10, 2026























