महराजगंज: मतदाता पुनरीक्षण का अंतिम प्रकाशन संपन्न, जनपद में अब कुल 17.92 लाख मतदाता

महराजगंज

महराजगंज जनपद में मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। जिला प्रशासन द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।

अंतिम प्रकाशन के बाद जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 17,92,128 दर्ज की गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जनपद की मतदाता शक्ति का विवरण है

कुल मतदाता: 17,92,128

पुरुष मतदाता: 9,76,497

महिला मतदाता: 8,15,576

थर्ड जेंडर मतदाता: 55

राजनीतिक दलों ने जताई संतुष्टि

प्रकाशन के दौरान उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की और प्रशासन द्वारा अपनाई गई पारदर्शिता एवं निष्पक्षता पर संतोष व्यक्त किया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया के दौरान सहयोग करने के लिए सभी दलों का आभार प्रकट किया गया।

एसआईआर प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समयबद्ध पूर्ण करने के लिए प्रशासन ने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। निर्वाचन विभाग के अनुसार, इन कर्मचारियों के अथक परिश्रम के कारण ही त्रुटिहीन मतदाता सूची का प्रकाशन संभव हो सका है।

प्रकाशन के साथ ही अब यह स्पष्ट हो गया है कि आगामी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में जनपद के कितने नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.