बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद की सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रुति ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
राजनीतिक दलों को सौंपी गई कॉपियां
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की घोषणा की। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की एक-एक प्रति हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी निशुल्क उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने स्तर पर भी मतदाता सूची का अवलोकन कर लें ताकि भविष्य में निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अभिषेक सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में आए राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को पुनरीक्षण के दौरान जोड़े गए नए मतदाताओं और संशोधित विवरणों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस कदम से जनपद में आगामी निर्वाचन संबंधी तैयारियों को और अधिक मजबूती मिली है।
दिल्ली: महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस CWC की अहम बैठकhttps://t.co/i2QS77BUYu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 10, 2026























