रामपुर
रामपुर जनपद के रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब चुनाव ड्यूटी के लिए पश्चिम बंगाल जा रहे एक हेड कांस्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रामपुर जनपद के रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब चुनाव ड्यूटी के लिए पश्चिम बंगाल जा रहे एक हेड कांस्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक कांस्टेबल उत्तराखंड की आईआरबी यूनिट में तैनात थे और अपनी टीम के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड आईआरबी के हेड कांस्टेबल अपनी टुकड़ी के साथ पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए जा रहे थे। रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और वे अचेत होकर गिर पड़े। सहयोगियों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रामपुर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और उत्तराखंड पुलिस व परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
दिल्ली: महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस CWC की अहम बैठकhttps://t.co/i2QS77BUYu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 10, 2026























