महराजगंज
जनपद महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेला और डम्पर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहन पलट गए, जिससे ट्रेला चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेला कप्तानगंज की ओर से आ रहा था और पनियरा की तरफ जा रहा था, जबकि डम्पर गोरखपुर की दिशा से आ रहा था। बताया जा रहा है कि सामने से डम्पर को आते देख ट्रेला चालक ने अचानक वाहन को महराजगंज की ओर मोड़ने का प्रयास किया, इसी दौरान दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए।
हादसे के समय ट्रेला पर रिफाइंड तेल लदा हुआ था, जबकि डम्पर खाली बताया जा रहा है। दुर्घटना की चपेट में चौराहे पर स्थित एक जूस कॉर्नर भी आ गया, जिससे दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल ट्रेला चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, हादसे के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दिल्ली: महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस CWC की अहम बैठकhttps://t.co/i2QS77BUYu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 10, 2026























