लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महेवागंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महेवागंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लखीमपुर खीरी जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महेवागंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
लखीमपुर खीरी जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महेवागंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक दिव्यांग युवती का शव उसके अपने ही घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। युवती के शरीर पर चोटों और खून के निशान मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, युवती घर में अकेली थी, जिसका शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। युवती के शरीर पर खरोच और खून के धब्बे इस ओर इशारा कर रहे हैं कि मौत से पहले उसके साथ संघर्ष हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, इस रहस्यमयी मौत को लेकर महेवागंज क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं।
मऊ: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम@Uppolice @maupolice https://t.co/4jzcCzzBJP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 10, 2026























