एटा: अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन का हंटर, एसडीएम के निर्देश पर जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

एटा

एटा जनपद में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

एटा जनपद में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत जलेसर क्षेत्र में अवैध बालू/मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। उपजिलाधिकारी  जलेसर के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर अवैध खनन में लिप्त वाहनों को रंगे हाथ पकड़ा।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई जलेसर क्षेत्र के नगला रूपी खटोटा के पास की गई। प्रशासन को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में प्रतिबंधित रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम को देखते ही खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

मौके से पुलिस और राजस्व टीम ने 1 जेसीबी  मशीन और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। पकड़े गए वाहनों को स्थानीय थाने में खड़ा करवा दिया गया है और संबंधित धाराओं में जुर्माना व विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि कोई इसमें संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट तक की कार्रवाई की जा सकती है। इस कार्रवाई से क्षेत्रीय खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.