सीतापुर: ब्लड बैंक टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या, संचालक के बेटे ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से की फायरिंग

सीतापुर

सीतापुर जनपद के कोतवाली देहात इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ नैपालापुर स्थित एक ब्लड बैंक में कार्यरत टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सीतापुर जनपद के कोतवाली देहात इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ नैपालापुर स्थित एक ब्लड बैंक में कार्यरत टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान सतीश यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से आजमगढ़ जिले का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, ब्लड बैंक के संचालक (जो एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी बताए जा रहे हैं) के बेटे शिवेश सिंह का किसी बात को लेकर सतीश यादव से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि आवेश में आकर शिवेश ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली और सतीश पर गोलियां दाग दीं। गोली लगने से सतीश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिवेश सिंह को हिरासत में ले लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवाल्वर को भी बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे का सटीक कारण क्या था। अधिकारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Voice Of News 24