लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी तहसील निघासन क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी तहसील निघासन क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरकारी तंत्र की नाक के नीचे मोहल्ला शास्त्री नगर, सिंगाही रोड स्थित तहसील गेट के पास से ही गैस सिलेंडरों का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है, जिससे गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवारों की जेब पर सीधा डाका डाला जा रहा है।
साइकिल मरम्मत की दुकान से ‘ब्लैकिंग’ का खेल
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तहसील गेट के पास साइकिल मरम्मत की दुकान चलाने वाला मुन्ना खान नामक व्यक्ति इस अवैध कारोबार का मुख्य सूत्रधार बताया जा रहा है। आरोप है कि मुन्ना खान घरेलू गैस सिलेंडर को ₹1600 की मनमानी कीमत पर खुलेआम बेच रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि जहां आम उपभोक्ता को गैस एजेंसी पर घंटों और दिनों तक लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ता है, वहीं मुन्ना खान के पास सिलेंडरों का ‘काला खजाना’ हर वक्त मौजूद रहता है।
एजेंसी के कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका
क्षेत्र में चर्चा है कि बिना गैस एजेंसी के कर्मचारियों की साठगांठ के यह खेल संभव नहीं है। कालाबाजारी के लिए बिना नंबर प्लेट वाले ई-रिक्शा का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो सुरक्षा और कानून दोनों के लिहाज से गंभीर सवाल खड़ा करता है।
प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल
स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है कि प्रशासनिक अधिकारियों की आंखों के सामने यह अवैध धंधा चल रहा है, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस काले कारोबार को किसका संरक्षण प्राप्त है? अधिकारियों की यह चुप्पी गरीबों के शोषण को और बढ़ावा दे रही है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल मामले की जांच कर दोषियों को जेल भेजने और गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग की है।
दिल्ली: महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस CWC की अहम बैठकhttps://t.co/i2QS77BUYu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 10, 2026























