लखीमपुर खीरी
निघासन खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ अंतर्गत रमियां बेहड़ क्षेत्र में बेलगाम चोरों ने पुलिसिया इकबाल को चुनौती दे दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

निघासन खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ अंतर्गत रमियां बेहड़ क्षेत्र में बेलगाम चोरों ने पुलिसिया इकबाल को चुनौती दे दी है। दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात के 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।
क्या है पूरा मामला?
ग्राम रमुआपुर मजरा सेमरी निवासी कमलेश कुमार पुत्र छोटे लाल ने बताया कि वह 3 अप्रैल को रमियां बेहड़ बाजार सब्जी खरीदने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल UP 31 CC 3352 सड़क किनारे खड़ी की और पास ही स्थित अमन फास्ट फूड की दुकान पर चले गए। महज कुछ ही देर बाद जब वे वापस लौटे, तो बाइक वहां से नदारद थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल
पीड़ित कमलेश कुमार का आरोप है कि घटना के करीब एक हफ्ता बीतने को है, लेकिन पुलिस अब तक मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस केवल टालमटोल कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में क्षेत्र से एक बाइक सहित कई मोबाइल चोरी हो चुके हैं, लेकिन पुलिस की गश्त न के बराबर है।
क्षेत्रीय जनता ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रमियां बेहड़ क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए और चोरी की वारदातों का तत्काल खुलासा किया जाए, ताकि आम जनमानस खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।
दिल्ली: महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस CWC की अहम बैठकhttps://t.co/i2QS77BUYu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 10, 2026























