बिजनौर: झोपड़ी में सो रहे दंपति पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

बिजनौर

बिजनौर जनपद के बढ़ापुर थाना क्षेत्र में देर रात दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए। यहाँ एक ग्रामीण की झोपड़ी में घुसकर चार लोगों ने पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के बढ़ापुर थाना क्षेत्र में देर रात दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए। यहाँ एक ग्रामीण की झोपड़ी में घुसकर चार लोगों ने पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, भोगपुर निवासी वादी पुरन सिंह अपनी पत्नी बिमला बाई के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। तभी काशीपुर (उत्तराखंड) और स्थानीय क्षेत्र के रहने वाले चार आरोपी—मेहेन्दर पाल, अमरजीत सिंह, अमरपाल उर्फ गोल्डी और विक्की—लाठी-डंडों के साथ जबरन अंदर घुस आए। आरोपियों ने दंपति को गालियां देते हुए बेरहमी से पीटा, जिससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर जब ग्रामीण इकट्ठा हुए, तो आरोपी झोपड़ी में तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

बढ़ापुर पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की गुहार लगाई है।

 

Voice Of News 24