सुल्तानपुर: तेरहवीं का कार्ड देने के दौरान उपजा विवाद, ताबड़तोड़ फायरिंग में पांच लोग घायल

सुल्तानपुर

सुल्तानपु जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौली गांव में एक तेरहवीं का निमंत्रण कार्ड बांटने के दौरान हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सुल्तानपु जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौली गांव में एक तेरहवीं का निमंत्रण कार्ड बांटने के दौरान हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के लोगों ने आव देखा न ताव और सीधे फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में गोली के छर्रे लगने से एक महिला समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, बरौली गांव में एक महिला तेरहवीं का कार्ड देने गई थी, जहाँ किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और गुस्साए लोगों ने असलहे से फायरिंग कर दी। गोलीबारी की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही बल्दीराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

Voice Of News 24