बलिया: शहीद मंगल पांडेय के बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब; भारत रत्न और ट्रिपल आईटी की उठी मांग

बलिया

बलिया 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद मंगल पांडेय के 169वें बलिदान दिवस पर उनके पैतृक गांव नगवा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद मंगल पांडेय के 169वें बलिदान दिवस पर उनके पैतृक गांव नगवा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के संयोजन में आयोजित इस समारोह में देशभक्ति की अद्भुत बयार बही। मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी और विशिष्ट अतिथि सांसद मनोज तिवारी ने शहीद की प्रतिमा पर 169 किलो का भव्य माला पहनाकर उन्हें नमन किया।

समारोह के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंगल पांडेय के नाम पर जिले में ट्रिपल आईटी की स्थापना और उन्हें मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ देने की पुरजोर मांग उठाई। इस पर कुलपति ने तकनीकी सहयोग का आश्वासन दिया, वहीं सांसद मनोज तिवारी ने भावुक होते हुए कहा कि मंगल पांडेय जैसे क्रांतिकारी भारत रत्न के सम्मान से भी ऊपर हैं।

सांसद मनोज तिवारी ने “धनि-धनि नगवां अंगनवा…” जैसे गीतों से उपस्थित जनसमुदाय में जोश भर दिया। राजनीतिक चर्चा करते हुए उन्होंने अखिलेश यादव और बंगाल सरकार पर भी निशाना साधा। कार्यक्रम में बदलापुर, रॉबर्ट्सगंज और बांदा के विधायकों सहित कई गणमान्य हस्तियां शामिल हुईं।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने दर्जनों पूर्व सैनिकों और क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों को सम्मानित करते हुए कहा कि मंगल पांडेय का बलिदान भारतीय आजादी की नींव है और इस आयोजन को प्रतिवर्ष और भी भव्य रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में शहीद के प्रपौत्र अंजनी पांडेय सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.