बलिया: परिवहन मंत्री और सांसद ने किया कटहल नाला सुंदरीकरण का निरीक्षण, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

बलिया

बलिया जनपद के नगर के महत्वाकांक्षी कटहल नाला सुंदरीकरण प्रोजेक्ट को गति देने के लिए गुरुवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जनपद के नगर के महत्वाकांक्षी कटहल नाला सुंदरीकरण प्रोजेक्ट को गति देने के लिए गुरुवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से अतिक्रमण की स्थिति और कार्य की प्रगति पर रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहरवासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और पूर्ण होने के बाद यह नगर का सबसे खूबसूरत पिकनिक स्पॉट बनेगा।

परियोजना की मुख्य बातें

प्रथम चरण: वर्तमान में 2 किलोमीटर क्षेत्र का सुंदरीकरण और पाथ-वे निर्माण।

भविष्य की योजना: नाले को सुरहा ताल से जोड़ने का प्रस्ताव।

पर्यटन विकास: सुरहा ताल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

इस अवसर पर शशिकांत सिंह और भोला सिंह बघेल समेत कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। मंत्री ने जोर देकर कहा कि इस प्रोजेक्ट से जनता को आवागमन और सुकून के पल बिताने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.