पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त, DIG और DM ने लिया जायजा

महराजगंज

महराजगंज :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल SSB और स्थानीय पुलिस की संयुक्त गश्त तेज कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने स्वयं गोरखपुर रेंज के डीआईजी एस. चनप्पा, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी और जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा सोनौली बॉर्डर पहुंचे। उच्चाधिकारियों ने सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को 24 घंटे मुस्तैद रहने और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीमा पर नेपाल के सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय और सीमा प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में होने वाले मतदान के दौरान सीमा पार से होने वाली किसी भी संभावित घुसपैठ या तस्करी को रोकने के लिए रणनीति साझा की गई।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि चुनाव के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं का संवेदनशील होना स्वाभाविक है, इसलिए चेकिंग अभियान को और अधिक सघन कर दिया गया है। सीमा पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की गहन तलाशी ली जा रही है। इस मौके पर SSB के कमांडेंट और स्थानीय थाने के पुलिस बल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.