गोरखपुर : 9वीं की छात्रा, 4 महीने रही लापता, 10 लोगों ने किया रेप, जानें कैसे खुली मामले की गुत्थी?

चौरीचौरा (गोरखपुर)

गोरखपुर जनपद के चौरी-चौरा थाना क्षेत्र में 9वीं की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की पूरी कहानी और आरोपियों के काले कारनामे की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर में 9वीं की छात्रा के साथ 10 लोगों ने रेप किया। एक नवंबर को सुबह 9 बजे छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर ढूंढा। फिर 7 नवंबर को थाने में गुमशुदी दर्ज कराई।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, चौरीचौरा इलाके की रहने वाली 14 साल की छात्रा कक्षा 9 में पढ़ती है। छात्रा के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं। पुलिस के मुताबिक, एक नवंबर 2025 को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

शाम तक छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन थाने पहुंचकर 7 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। काफी समय तक तलाश के बाद 23 मार्च को पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रा की कॉल डिटेल खंगाली तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। जांच में पता चला कि उसे कई होटलों में ले जाया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी किशन उर्फ बिट्टू, समीर उर्फ दिलशाद, मोनू उर्फ मनीष राजभर और होटल संचालक धर्मराज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। वहीं, छह अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

इस संबंध में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया- नाबालिग छात्रा को बरामद करने के बाद उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर 10 लोगों ने रेप किया। इसी आधार पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.