सिद्धार्थनगर:विधायक विनय वर्मा के प्रयासों से शोहरतगढ़ को बड़ी सौगात: बाढ़ और कटान से मुक्ति के लिए 13.64 करोड़ की तीन परियोजनाएं मंजूर

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास और सुरक्षा की दृष्टि से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास और सुरक्षा की दृष्टि से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही बाढ़ और नदी कटान की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने 13.64 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। यह स्वीकृति स्थानीय विधायक विनय वर्मा के सतत प्रयासों और पैरवी के बाद मिली है।

स्वीकृत परियोजनाओं में मुख्य रूप से बूढ़ी राप्ती नदी के उग्र रूप को नियंत्रित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

बैजनथा ग्राम: लखनापार-बेदौला तटबंध के पास ग्राम बैजनथा में 2.86 करोड़ रुपये की लागत से कटान निरोधक कार्य कराए जाएंगे।

महरथा ग्राम: इसी तटबंध पर ग्राम महरथा के पास 3.38 करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षा कार्य होगा।

इन कार्यों से नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा कम होगा और किसानों की उपजाऊ भूमि को नदी में समाहित होने से बचाया जा सकेगा।

बानगंगा बैराज और नहरों का होगा कायाकल्प

तीसरी बड़ी परियोजना के तहत 7.39 करोड़ रुपये की लागत से बानगंगा बैराज परिसर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसमें बाउंड्रीवाल निर्माण के साथ-साथ बानगंगा मुख्य नहर और चंपापुर अल्पिका का पुनर्स्थापन कार्य भी शामिल है। नहरों की मरम्मत और सफाई होने से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जिसका सीधा लाभ हजारों किसानों को बेहतर फसल उत्पादन के रूप में मिलेगा।

परियोजनाओं की मंजूरी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक विनय वर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। विधायक ने कहा जनता की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है। ये परियोजनाएं शोहरतगढ़ की भौगोलिक चुनौतियों को देखते हुए अत्यंत आवश्यक थीं। विकास के पहिये को हम रुकने नहीं देंगे और जल्द ही इन कार्यों को धरातल पर शुरू कराया जाएगा।

इन योजनाओं की मंजूरी की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। लोगों का कहना है कि बाढ़ के समय होने वाली तबाही से अब उन्हें स्थायी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने इसे विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.