स्पोर्ट्स डेस्क
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। सांसे रोक देने वाले इस मैच में अंतिम गेंद तक रोमांच बना रहा, लेकिन अंत में किस्मत ने गुजरात का साथ दिया।
गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 210/4 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 209/8 रन ही बना सकी और महज 1 रन से मुकाबला हार गई।
कप्तान शुभमन गिल ने 45 गेंदों में 70 रनों की शानदार कप्तानी पारी खेली। उनके अलावा जोस बटलर ने 52 (27 गेंद) और वाशिंगटन सुंदर ने 55 (32 गेंद) रनों का योगदान दिया।
दिल्ली की गेंदबाजी: मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव और लुंगी एन्गिडी के हाथ 1-1 सफलता लगी।
दिल्ली के लिए कप्तान केएल राहुल ने अकेले दम पर मैच जिताने की कोशिश की। उन्होंने 52 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 92 रन बनाए। वहीं सलामी बल्लेबाज निसंका ने 41 रनों की पारी खेली। मध्यक्रम में डेविड मिलर ने 20 गेंदों में नाबाद 41 रन जड़े, लेकिन वह टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके।
मैच के आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी। अंतिम 2 गेंदों पर 2 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर मौजूद डेविड मिलर ने पांचवीं गेंद पर रन लेने से मना कर दिया और कुलदीप यादव को स्ट्राइक नहीं दी। अंतिम गेंद पर कुलदीप यादव रन आउट हो गए और दिल्ली को 2 अंकों का भारी नुकसान उठाना पड़ा।
इस हार के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स 3 मैचों में 2 जीत के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, गुजरात टाइटन्स ने इस जीत के साथ अपना खाता खोल लिया है और टूर्नामेंट में वापसी के संकेत दे दिए हैं।
TATA IPL 2026 : कांटे की टक्कर में गुजरात ने दिल्ली को चटाया धूल,1 रनों से जीत दर्ज कर गुजरात ने IPL 2026 के जीत का किया श्री गणेश।#TATAIPL #Cricket_News #GT_Win pic.twitter.com/No0Q0WnoW3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 9, 2026






















