स्पोर्ट्स डेस्क
आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी। क्रिकेट फैंस के लिए यह एक बड़ा मुकाबला है। लेकिन मौसम का मिजाज खेल का मजा किरकिरा कर सकता है।
कोलकाता नाइट राइडर्स का इस सीजन यह चौथा मैच होगा। टीम ने अब तक खेले 3 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है, जबकि पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था।
वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पिछले दो मैचों में एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है।कोलकाता नाइट राइडर्स औरलखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं।
इनमें लखनऊ ने 4 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को 2 में जीत मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमों की एक बार भिड़ंत हुई थी, जिसमें लखनऊ ने बाजी मारी थी। कोलकाता में खेले गए 3 मैचों में भी लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है, उसे 2 जीत मिली हैं, जबकि कोलकाता सिर्फ 1 मैच जीत सकी है।
दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-12
कोलकाता नाइट राइडर्स
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनूकुल रॉय, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।
लखनऊ सुपर जायंट्स
ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मोहम्मद शमी, मणिमरण सिद्धार्थ।
TATA IPL 2026 : कांटे की टक्कर में गुजरात ने दिल्ली को चटाया धूल,1 रनों से जीत दर्ज कर गुजरात ने IPL 2026 के जीत का किया श्री गणेश।#TATAIPL #Cricket_News #GT_Win pic.twitter.com/No0Q0WnoW3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 9, 2026






















