महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर मेडिकल स्टोरों पर बड़ी छापेमारी, नशीली दवाओं की तस्करी रोकने हेतु प्रशासन सख्त

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में नशीली और नकली दवाओं के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने आज बुधवार को बड़ा अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में नशीली और नकली दवाओं के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने आज बुधवार को बड़ा अभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित एक दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोरों पर अचानक छापेमारी की, जिससे दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।

प्रशासनिक टीमों ने छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोरों में मौजूद दवाओं के स्टॉक का मिलान किया। कई महत्वपूर्ण दवाओं के नमूने  एकत्र किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके साथ ही, स्टोर संचालकों के लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और फार्मासिस्ट की उपस्थिति जैसे आवश्यक दस्तावेजों की भी गहनता से जांच की गई।

कार्यवाही का नेतृत्व कर रहे एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा एक संवेदनशील क्षेत्र है, जहाँ से नशीली दवाओं की तस्करी की सूचनाएं अक्सर मिलती रहती हैं।

शासन की मंशा साफ है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले और नशीली दवाओं के अवैध धंधे में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। योगी सरकार के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान जारी रहेगा।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जनपद स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम न केवल नमूनों की जांच करेगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगी कि कोई भी मेडिकल स्टोर बिना वैध लाइसेंस के संचालित न हो। यदि किसी स्टोर के दस्तावेजों में खामी पाई जाती है या दवाओं के नमूने फेल होते हैं, तो उनका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

प्रशासन की इस अचानक हुई कार्यवाही से ठूठीबारी, सोनौली और बरगदवा जैसे सीमावर्ती बाजारों के दवा विक्रेताओं में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी अवैध या नशीली दवाओं की बिक्री हो रही है, तो उसकी सूचना तत्काल अधिकारियों को दें।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.