महराजगंज
महराजगंज जनपद के जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज परिसर में आज बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब साइकिल स्टैंड के पास एक अज्ञात युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज परिसर में आज बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब साइकिल स्टैंड के पास एक अज्ञात युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। इस घटना की खबर फैलते ही कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसारबताते चले की आज बुधवार सुबह जब कॉलेज स्टाफ और छात्र परिसर में पहुंचे, तो उन्होंने साइकिल स्टैंड के पास फुटबॉल खेलने के लिए लगाए गए एक लोहे के खंभे से युवक का शव लटका देखा। युवक ने कपड़े के सहारे फंदा लगाया था। दृश्य देखते ही कॉलेज प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों और कॉलेज के छात्रों से पूछताछ कर रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके। हालांकि, अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद न होने के कारण मौत के कारणों को लेकर रहस्य बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह और समय का पता चल सकेगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए जनपद के सभी थानों को सूचना भेज दी गई है और सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
सिद्धार्थनगर: प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की पिटाई पर भड़के परिजन, अध्यापिका पर लगा गंभीर आरोप
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 8, 2026






















