सिद्धार्थनगर: जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा बैठक संपन्न, जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड जोगिया में जननी सुरक्षा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड जोगिया में जननी सुरक्षा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और आशा कार्यकर्ताओं के साथ योजना की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सके। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य व्यवस्था की ‘रीढ़’ बताते हुए उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण करार दिया।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन आशा कार्यकर्ताओं को चिन्हित करने के निर्देश दिए जिनके क्षेत्रों में संस्थागत प्रसव (डिलीवरी) की संख्या कम है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिन क्षेत्रों में प्रगति खराब पाई जाएगी, वहां संबंधित के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।आशा कार्यकर्ता नियमित क्षेत्र भ्रमण कर गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण और टीकाकरण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभार्थियों और आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि का भुगतान समय पर किया जाए, ताकि योजना के प्रति उनका विश्वास बना रहे। साथ ही, उन्होंने प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की देखभाल, पोषण और पूर्ण टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण और संसाधन निरंतर उपलब्ध कराए जाएं।

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.बी. सिंह, डीसीपीएम मान बहादुर, संबंधित क्षेत्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, आशा संगिनी और स्वास्थ्य विभाग के अन्य जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.