बुलंदशहर: कुदरत का कहर, दानपुर और डिबाई में भारी ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर और डिबाई ब्लॉक क्षेत्र में आज रविवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर और डिबाई ब्लॉक क्षेत्र में आज रविवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। दोपहर करीब 12:30 बजे आसमान में काले बादल छाने के साथ ही तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक गिरे ओलों ने खेतों में खड़ी और कटकर तैयार पड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया है।

कटाई का काम ठप, खेतों में बिछ गई फसल

ओलावृष्टि का सबसे बुरा असर गेहूं की फसल पर पड़ा है। खेतों में खड़ी फसल तेज हवा और ओलों के दबाव से जमीन पर बिछ गई है, जिससे दाने खराब होने का डर है। वहीं, जिन किसानों ने फसल काट ली थी, उनकी उपज खेतों में भीगने से काली पड़ने और गुणवत्ता खराब होने की आशंका बढ़ गई है। इस बेमौसम आपदा के कारण गेहूं की कटाई का कार्य भी पूरी तरह ठप हो गया है।

किसानों की बढ़ी चिंता, आर्थिक संकट का साया

प्रभावित किसान देवेंद्र सिंह, मोहित कुमार, नीरज कुमार, मुकेश लोधी, पंकज राघव, विनय शर्मा और विनीत शर्मा सहित दर्जनों अन्नदाताओं ने बताया कि फसल पककर तैयार थी और घर लाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इस ओलावृष्टि ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। किसानों का कहना है कि वे पहले ही मौसम की अनिश्चितता से परेशान थे, अब इस नुकसान ने उनकी कमर तोड़ दी है।

प्रशासन से मुआवजे की गुहार

ग्रामीण किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से मांग की है कि प्रभावित न्याय पंचायतों का तत्काल मौका-मुआयना और सर्वे कराया जाए। किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि इस आर्थिक संकट से उबर सकें। किसानों का कहना है कि यदि मौसम का मिजाज नहीं सुधरा, तो उनकी आजीविका पर बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.