सिद्धार्थनगर: कठेला समय माता थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, कार की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत

इटवा

सिद्धार्थनगर जनपद के कठेला समय माता थाना क्षेत्र अंतर्गत बराही मार्ग पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की जान चली गई। अनियंत्रित अल्टो कार की टक्कर से घायल महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार बताते चले भेलौहा गांव निवासी सुदामा देवी (65), पत्नी बच्चू लाल यादव गुरुवार शाम किसी कार्यवश बराही मार्ग पर जा रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अल्टो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुदामा देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय ग्रामीण घायल महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा पहुंचे। हालांकि वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, अत्यधिक अंदरूनी चोटें लगने के कारण उनकी मृत्यु हुई।

घटना की सूचना मिलते ही इटवा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल कार को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष इटवा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस वाहन चालक की पहचान कर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। इस घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.