महराजगंज: अनियंत्रित स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

भिटौली

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर तरकुलवा तिवारी के पास गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर तरकुलवा तिवारी के पास गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक और साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे बाइक व साइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में तुरंत आग लग गई और वह जलकर राख हो गई। इस हादसे में धर्मपुर निवासी भोला और श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के छातीराम निवासी सूर्यभान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना में भोला की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सीएचसी परतावल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही भिटौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय नागरिकों ने हाईवे पर बढ़ते हादसों को देखते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.