सिद्धार्थनगर: एएसपी प्रशांत कुमार ने किया थाना बांसी का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने गुरुवार को थाना बांसी का वार्षिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज की गहन समीक्षा की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने गुरुवार को थाना बांसी का वार्षिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न पटलों का सूक्ष्म अवलोकन किया और लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

एएसपी ने मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, मेस, बैरक और कार्यालय अभिलेखों की जांच की। उन्होंने विशेष रूप से ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ रजिस्टर, भूमि-भवन और मालखाना रजिस्टर का अवलोकन कर अपूर्ण प्रविष्टियों को तत्काल पूरा करने हेतु प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद को निर्देशित किया। साथ ही, CCTNS और ई-साक्ष्य पोर्टल पर डेटा फीडिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के साथ ही ‘मिशन शक्ति अभियान’ (फेज 5.0) के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना परिसर में विद्या आदर्श इंटर कॉलेज की बालिकाओं को महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। एएसपी ने छात्राओं को महिला अपराधों से बचाव और पुलिस द्वारा दी जाने वाली सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में वाहन चोरी, लूट और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाने पर जोर दिया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.