नरौरा: विधायक चंद्रपाल सिंह ने भव्य हनुमान शोभायात्रा का किया शुभारंभ, उमड़ी भीड़

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा के नरौरा में गुरुवार देर रात हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा के नरौरा में गुरुवार देर रात हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह ने शीतला माता मंदिर में आरती उतारकर किया।

हनुमान जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा आयोजित यह यात्रा टीवीएस एजेंसी से शुरू होकर पंडित दीनदयाल चौक और तिकोना पार्क होते हुए पथवारी मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल डीजे, बैंड, काली स्वरूप और भालू की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

पूरे मार्ग पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और जलपान के साथ यात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा के मद्देनजर नरौरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद आर्य पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। इस दौरान राकेश चौधरी, राहुल वार्ष्णेय और आशीष सक्सेना सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24