बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक के ग्राम भीमगढ़ी न्याय पंचायत जिरौली स्थित हनुमान मंदिर में आज भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक के ग्राम भीमगढ़ी न्याय पंचायत जिरौली स्थित हनुमान मंदिर में आज भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर स्थित इस मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।
मंदिर के पुजारी देवदास सिंह (बंसी वाले) ने बताया कि भक्ति का यह कार्यक्रम देर रात 11 बजे तक चलेगा। आयोजन की खास बात ग्रामीणों का सामूहिक सहयोग रही। जहाँ युवाओं और पुरुषों ने व्यवस्थाएं संभाली, वहीं गांव की महिलाओं ने स्वयं हाथों से पूड़ी-कचौड़ी का प्रसाद तैयार कर सेवा भाव की मिसाल पेश की।
इस अवसर पर कन्या सिंह, रोशन सिंह, योगेश सिंह और भगवती प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। ग्रामीणों के अनुसार, ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में आपसी भाईचारा और भक्तिमय वातावरण मजबूत होता है।
कन्नौज : गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार डीसीएम दो टुकड़ों में बंटी, बुरी तरह घायल हुए चालक और हेल्पर, मौके पर पहुंचीं पुलिस, दोनों को भिजवाया अस्पताल।@Uppolice @kannaujpolice pic.twitter.com/ihNACfVb6P
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 2, 2026























