बलिया: सीडीओ ने ‘खुली आपत्ति’ शिविर में सुनीं शिकायतें, मौके पर ही किया आंगनबाड़ी भर्ती विवादों का निपटारा

बलिया

बलिया जनपद में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया को विवादों से मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया को विवादों से मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। गुरुवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में मुख्य विकास अधिकारी CDO ओजस्वी राज की अध्यक्षता में ‘खुली आपत्ति’ निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बेलहरी, रेवती और मनियर ब्लॉक के विभिन्न केंद्रों से आए अभ्यर्थियों की शिकायतों का आमने-सामने निस्तारण किया गया।

साक्ष्यों के आधार पर हुआ फैसला

सुनवाई के दौरान सीडीओ ने मेरिट लिस्ट, आरक्षण श्रेणी और पात्रता मानदंडों की बारीकी से जांच की। कई केंद्रों पर चयन को लेकर संशय की स्थिति थी, जिसे सीडीओ ने दस्तावेजों के आधार पर मौके पर ही स्पष्ट कर दिया। सही पाए गए अभ्यर्थियों के चयन की पुष्टि होते ही सभागार में खुशी की लहर दौड़ गई।

भ्रष्टाचार मुक्त चयन का संकल्प

मुख्य विकास अधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त और निष्पक्ष है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल शासन द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले पात्र उम्मीदवारों को ही नियुक्ति मिलेगी। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस विशेष शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी, संबंधित ब्लॉकों के बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) और अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही ने अभ्यर्थियों के बीच भर्ती प्रक्रिया के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.