डिबाई (बुलन्दशहर)
बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के कर्णवास स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री हनुमान धाम, पुराना पक्का घाट पर हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारों व आकर्षक लाइटों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के कर्णवास स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री हनुमान धाम, पुराना पक्का घाट पर हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारों व आकर्षक लाइटों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।

प्रातःकाल हनुमानजी का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके उपरांत संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का आयोजन हुआ। विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट 108 दंडी स्वामी प्रबोध आश्रम महाराज के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में सिंदूर के पौधे का रोपण भी किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता नजर आया।
शाम करीब 6 बजे हनुमानजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसका शुभारम्भ डिबाई विधायक चन्द्र पाल सिंह ने किया जिसमें आकर्षक झांकियां, डीजे-बैंड और भक्तों की टोलियां शामिल रहीं। शोभायात्रा के दौरान ‘जय श्री राम’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बन गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दंडी स्वामी प्रबोधाश्रम महाराज ज्ञानेश्वर ब्रह्मचारी, हरिओम साहित्याचार्य, प्रमोद शर्मा, अखिलेश वैदिक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं आलोक वेद पार्थी, हिमांशु शर्मा, तरुण अग्रवाल, मनीष शर्मा, सरगम साईं, बिट्टू कुमार, जगदीप किशोर गौड़, हरेंद्र सिंह, जगपाल सिंह, निखिल ठाकुर, शुंभाल पंडित, आचार्य दिवाकर वशिष्ठ सहित डिबाई, बुलंदशहर, नोएडा व नरौरा से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।
अंत में संदीप गुरु द्वारा छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित कर भक्तों में वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
Voice Of News 24






















