बुलंदशहर: दानपुर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, भव्य शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन

बुलंदशहर

बुलंदशहर नगर के बड़ा बाजार स्थित प्राचीन श्री हनुमान धाम पर गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर नगर के बड़ा बाजार स्थित प्राचीन श्री हनुमान धाम पर गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जहाँ सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

धार्मिक अनुष्ठान और शोभायात्रा

दिवस का शुभारंभ पवनपुत्र के भव्य श्रृंगार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। विद्वान पंडितों के सानिध्य में संगीतमय सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके पश्चात हवन में आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। टीटू भैया द्वारा भोग लगाने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में एक सिंदूर का पौधा भी रोपित किया गया।

भक्तिमय वातावरण और सुरक्षा

शाम को ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों के साथ निकली इस यात्रा में ‘जय श्री राम’ के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में राकेश कुमार लोधी, सचिन गुप्ता, अशोक गुप्ता, मयंक गुप्ता और मयंक पंडित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से दौलतपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

 

Voice Of News 24