महराजगंज
महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के छितही स्थित आनंद नगर इंडेन गैस सर्विस पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के छितही स्थित आनंद नगर इंडेन गैस सर्विस पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस की एडवांस बुकिंग होने के बावजूद उन्हें घंटों, यहाँ तक कि 24 से 36 घंटे तक लाइन में प्रतीक्षा करनी पड़ रही है, फिर भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं की परेशानी और एजेंसी का पक्ष
गैस एजेंसी पर मौजूद उपभोक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बुकिंग के कई दिनों बाद भी आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जा रही है। इस संबंध में जब ‘वॉइस ऑफ न्यूज 24’ की टीम ने गैस एजेंसी के मैनेजर राधेश्याम यादव से बात की, तो उन्होंने उपभोक्ताओं के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
मैनेजर राधेश्याम यादव का कहना है कि एजेंसी पर गैस की कोई कमी नहीं है और जिन भी उपभोक्ताओं की बुकिंग कन्फर्म है, उन्हें क्रमानुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। एजेंसी प्रबंधन ने भीड़ को सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा बताया। फिलहाल, एजेंसी पर उपभोक्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
कन्नौज : गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार डीसीएम दो टुकड़ों में बंटी, बुरी तरह घायल हुए चालक और हेल्पर, मौके पर पहुंचीं पुलिस, दोनों को भिजवाया अस्पताल।@Uppolice @kannaujpolice pic.twitter.com/ihNACfVb6P
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 2, 2026













