बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के नगर के प्रतिष्ठित एसडीपीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर के प्रतिष्ठित एसडीपीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। विद्यालय की प्रबंधिका गीता शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
समारोह के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल और विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष मुनेश शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के सचिव अंकुर शर्मा ने की, जबकि कुशल संचालन अनीता चौधरी द्वारा किया गया। अतिथियों और विद्यालय प्रबंधन ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को रिजल्ट कार्ड और पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
संबोधन और आभार
मुख्य अतिथि ब्रजेश गोयल ने बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। प्रबंधिका गीता शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, भारी संख्या में अभिभावक और मातृ शक्ति उपस्थित रही। पूरा विद्यालय परिसर उत्सव के माहौल में डूबा नजर आया।
कन्नौज : गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार डीसीएम दो टुकड़ों में बंटी, बुरी तरह घायल हुए चालक और हेल्पर, मौके पर पहुंचीं पुलिस, दोनों को भिजवाया अस्पताल।@Uppolice @kannaujpolice pic.twitter.com/ihNACfVb6P
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 2, 2026























