औरैया
औरैया ब्लॉक बिधूना की ग्राम पंचायत बराहार के सोहनी गांव में सरकारी योजनाओं में बरती गई भारी अनियमितताओं का मामला गरमा गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया ब्लॉक बिधूना की ग्राम पंचायत बराहार के सोहनी गांव में सरकारी योजनाओं में बरती गई भारी अनियमितताओं का मामला गरमा गया है। वरिष्ठ पत्रकार और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर अवधेश कुमार सिंह की शिकायतों के बाद गुरुवार को डीसी मनरेगा एवं कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी BDO रामदुलार ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय जांच की।
जांच में खुली भ्रष्टाचार की पोल
अमृत सरोवर तालाब के सौंदर्यीकरण और कूड़ा निस्तारण गड्ढों की जांच के दौरान बीडीओ ने पाया कि शिकायतें पूरी तरह सही थीं। अमृत सरोवर का कार्य न केवल अधूरा है, बल्कि मानक के विपरीत और लापरवाही भरा पाया गया। यही स्थिति कूड़े के गड्ढों की भी मिली, जिन्हें सरकार की मंशा के अनुरूप नहीं बनाया गया है। ग्रामीणों ने यह भी खुलासा किया कि गांव में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी तक नहीं ली गई है।
दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
हैरानी की बात यह रही कि ग्राम प्रधान रामकुमार शंखवार ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए सारा दोष ठेकेदार पर मढ़ दिया। बीडीओ रामदुलार ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। जांच के दौरान पंचायत सचिव शशिकांत मिश्रा और विमलेश कुमार भी मौजूद रहे।
कन्नौज : गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार डीसीएम दो टुकड़ों में बंटी, बुरी तरह घायल हुए चालक और हेल्पर, मौके पर पहुंचीं पुलिस, दोनों को भिजवाया अस्पताल।@Uppolice @kannaujpolice pic.twitter.com/ihNACfVb6P
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 2, 2026























