बुलंदशहर: स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर इंदल सिंह की प्रतिमा का अनावरण, राष्ट्रसेवा का संकल्प

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के स्याना विधानसभा क्षेत्र के ऊंचागांव में बुधवार को अमर स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर इंदल सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के स्याना विधानसभा क्षेत्र के ऊंचागांव में बुधवार को अमर स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर इंदल सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुर सुनील सिंह और ठाकुर राकेश भाटी उपस्थित रहे, जिन्होंने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ प्रतिमा से अनावरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

वीर गाथा से युवा लें प्रेरणा

राणा फार्म हाउस में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने ठाकुर इंदल सिंह के अदम्य साहस को याद किया। उन्होंने बताया कि अंग्रेजों की भीषण यातनाएं सहने के बावजूद उन्होंने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ व ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ के नारों के साथ देश की आजादी के लिए लड़ते रहे। वक्ताओं ने युवाओं का आह्वान किया कि वे सेनानी के बलिदान से प्रेरणा लेकर शिक्षित और संस्कारवान बनें ताकि देश व क्षेत्र का नाम रोशन हो सके।

प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता किशन सिंह प्रधान ने की और संचालन कैप्टन सुभाष राणा ने किया। इस गौरवमयी अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह राघव, जगदीश सिंह, राजू राणा, बृजेश राणा और इंतजार पठान सहित भारी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्र के प्रमुख लोग सम्मिलित रहे। अतिथियों ने प्रतिमा स्थापना को आने वाली पीढ़ी के लिए राष्ट्रभक्ति का केंद्र बताया।

 

Voice Of News 24