बुलंदशहर: कुएं में मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, मोबाइल कॉल के बाद से था लापता

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटाबांस अकरबांस कनैनी में एक 17 वर्षीय किशोर का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटाबांस अकरबांस कनैनी में एक 17 वर्षीय किशोर का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनमोल पुत्र हरिराज के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रात को फोन आने पर घर से निकला था मृतक

परिजनों के अनुसार, अनमोल बीते 29/30 मार्च की मध्य रात्रि को एक फोन कॉल आने के बाद घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बुधवार को गांव के कुएं में उसका शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर अहमदगढ़ थाने में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

घटना के अनावरण के लिए 5 टीमें गठित

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. तेजवीर सिंह के नेतृत्व में घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 5 विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस कॉल डिटेल्स और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय पुलिस जल्द ही इस रहस्यमयी मौत का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।

 

Voice Of News 24