बलरामपुर:एएसपी विशाल पाण्डेय ने किया थाना सादुल्लानगर का औचक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश

सादुल्लानगर

बलरामपुर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने आज बुधवार को थाना सादुल्लानगर का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज का जायजा लिया । पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने आज बुधवार को थाना सादुल्लानगर का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने थाना परिसर, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना और शस्त्रागार का गहन अवलोकन किया।

कार्यालय अभिलेखों को अपडेट रखने और काफी समय से लंबित विवेचनाओं का शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई पर जोर देते हुए कहा कि फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। निरीक्षण के दौरान परिसर में स्वच्छता और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को भी परखा गया।

एएसपी विशाल पाण्डेय ने मौजूद पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने और ड्यूटी के दौरान जनता के साथ विनम्र व संवेदनशील व्यवहार करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान थाने के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24