बुलन्दशहर
बुलन्दशहर जनपद के अनूपशहर तहसील में इन दिनों ‘आर-पार की जंग’ का माहौल है। वकीलों ने एसडीएम कार्यालय की कार्यशैली से नाराज होकर एसडीएम मुर्दाबाद की तख्तियां लेकर बाइक रैली निकाली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के अनूपशहर तहसील में इन दिनों ‘आर-पार की जंग’ का माहौल है। वकीलों ने एसडीएम कार्यालय की कार्यशैली से नाराज होकर एसडीएम मुर्दाबाद की तख्तियां लेकर बाइक रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने आरोप लगाया कि “वर्तमान में बिना रिश्वत के अधिकारियों के दिमाग में कोई काम नहीं होता। अफसरशाही पूरी तरह हावी हो चुकी है”।

इसी प्रदर्शन के बीच पूर्व एसडीएम प्रियंका गोयल के कार्यकाल की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता रीशू कुमार ने प्रियंका गोयल की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि “एसडीएम प्रियंका गोयल जैसी अधिकारी आज के समय में बहुत कम मिलती हैं। उन्होंने जहाँ भी पोस्टिंग पाई, खुलकर और पारदर्शिता के साथ काम किया। फरियादी अपनी फरियाद लेकर उनके पास आता था तो उसे सुनकर तुरंत मौके पर ही निस्तारण कर देती थीं”।
रीशू कुमार ने बताया कि पूर्व में भी प्रियंका गोयल को लेकर लोग कई बार सड़कों पर उतर चुके हैं। लेकिन उन्होंने कभी किसी के दबाव में आकर काम नहीं किया। “वह न सिर्फ बुलन्दशहर जिले में, बल्कि जहाँ भी तैनात रहीं, निडर होकर नौकरी की। नियम-कानून को सर्वोपरि रखते हुए आम जनता को न्याय दिलाना ही उनका मकसद रहा”।
वकीलों के मौजूदा आंदोलन और रिश्वतखोरी के आरोपों के बीच आम जनता प्रियंका गोयल के कार्यकाल को ईमानदार प्रशासन की मिसाल के रूप में याद कर रही है। लोग कह रहे हैं कि यदि सभी अधिकारी प्रियंका गोयल की तरह काम करें तो फरियादियों को न्याय के लिए भटकना न पड़े।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026












