सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-11 रघुनाथ नगर में एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-11 रघुनाथ नगर में एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता पुष्पा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 29 जून 2026 की रात करीब 8:30 बजे कस्बे के ही 8 युवक उनके घर के सामने इकट्ठा हो गए। उन्होंने अभद्र भाषा और गालियों का प्रयोग करते हुए जान-माल की धमकी दी। साथ ही, सांप्रदायिक नारेबाजी करते हुए धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
तहरीर के आधार पर शोहरतगढ़ पुलिस ने अरबाज, आरिफ, सहदेव, फैजान, आशिक, सहाबू, साकिर और अरबाज (पुत्र रुस्तम) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी 20 वर्षीय अरबाज को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर: NH-34 पर दो ऑटो के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत, 2 की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर घायलhttps://t.co/STxKjG54U1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026












