सिद्धार्थनगर
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में पुलिस महकमे के लिए मंगलवार का दिन बेहद भावुक और यादगार रहा। जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं में अपनी लंबी और सराहनीय सेवाएं देने के बाद 05 पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण आज अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में पुलिस महकमे के लिए मंगलवार का दिन बेहद भावुक और यादगार रहा। जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं में अपनी लंबी और सराहनीय सेवाएं देने के बाद 05 पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण आज अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए।
इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को ससम्मान विदाई दी गई।
विदाई समारोह की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी पुलिसकर्मियों से आत्मीयता से मुलाकात की। उन्होंने सभी का परिचय प्राप्त करते हुए उनके दशकों लंबे सेवाकाल के खट्टे-मीठे अनुभवों और चुनौतियों के बारे में विस्तृत वार्ता की।
एसपी महोदय ने विभागीय निष्ठा की सराहना करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को माला पहनाई तथा स्मृति चिह्न के रूप में शाल व पवित्र धर्मग्रन्थ आदि भेंट कर सम्मानित किया। विदाई के भावुक क्षणों के बीच कप्तान ने इन कर्मियों की भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे पुलिस परिवार का हिस्सा हैं; भविष्य में किसी भी प्रकार की शासकीय या व्यक्तिगत समस्या होने पर वे बिना किसी संकोच के सीधे संपर्क कर सकते हैं।
01.उ0नि0ना0पु0 राजकुमार थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.उ0नि0ना0पु0 पारस नाथ यादव थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.मुख्य आरक्षी चालक हरिद्वार प्रसाद परिवहन शाखा जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.मुख्य आरक्षी ना0पु0 नन्द किशोर थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर ।
05.उर्दू अनुवादक खुर्शीद अनवर प्रधान लिपिक शाखा जनपद सिद्धार्थनगर ।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026












