परतावल में इलाज के दौरान 11 माह की मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक बच्ची की फाइल फोटो

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 15 स्थित एक निजी क्लिनिक में बुधवार शाम करीब 4 बजे 11 माह की एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 15 स्थित एक निजी क्लिनिक में बुधवार शाम करीब 4 बजे 11 माह की एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने डॉक्टर संजय कुमार सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाया।

मृतक बच्ची की पहचान अनन्या पुत्री प्रदीप, निवासी परासी नरहल थाना मधुबन जिला मऊ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता एक निजी संस्था ‘स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस’ में कार्यरत हैं। परिजनों के अनुसार बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे बुधवार सुबह करीब 11 बजे उक्त क्लिनिक पर इलाज के लिए लाया गया था। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर संजय कुमार सिंह पहले से ही बच्ची का इलाज कर रहे थे और उसी क्रम में उसे ‘भांप’ दिलाने के लिए क्लिनिक लाया गया था।

इलाज के दौरान अचानक बच्ची की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह और चौकी प्रभारी परतावल अमित सिंह मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.