भ्रष्टाचार पर बुलंदशहर DM की बड़ी कार्रवाई: सिकंदराबाद और अनूपशहर के SDM हटाए गए, प्रशासनिक अमले में हड़कंप

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के भ्रष्टाचार और जनशिकायतों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के भ्रष्टाचार और जनशिकायतों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। डी एम ने सिकंदराबाद और अनूपशहर के उप जिलाधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाकर नई तैनाती दे दी है।

जानकारी के अनुसार अनूपशहर एस डी एम प्रियंका गोयल के कार्यशैली और व्यवहार को लेकर अधिवक्ता संघ लंबे समय से नाराज था। अधिवक्ता उनके खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर चुके थे। वहीं सिकंदराबाद एस डी एम दीपक पाल के स्टेनो पर रिश्वत लेने और फाइलों को रोकने के गंभीर आरोप लग रहे थे। शिकायतों की जांच के बाद डी एम ने दोनों एस डी एम को हटाने का निर्णय लिया।

डी एम ने सिकंदराबाद का अतिरिक्त प्रभार दिनेश कुमार सिंह को सौंपा है, जबकि अनूपशहर की कमान अब अरुण वर्मा संभालेंगे। प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए हटाए गए एस डी एम दीपक पाल को न्यायिक मजिस्ट्रेट सदर और प्रियंका गोयल को न्यायिक मजिस्ट्रेट स्याना के पद पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई के बाद जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। डी एम कुमार हर्ष ने साफ शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार, लापरवाही और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फरियादियों की सुनवाई समय से करें और पारदर्शिता बनाए रखें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.