महराजगंज
महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत महुवारी गांव के पास आज उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और एक युवती के शव बरामद हुए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत महुवारी गांव के पास आज उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और एक युवती के शव बरामद हुए। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची।
घटनास्थल का दृश्य अत्यंत हृदयविदारक था, जिसे देख स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। नौतनवां थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिशें तेज कर दी हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसकी हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026























