बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम कोटला में बुधवार को शनिदेव महाराज के मंदिर पर एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम कोटला में बुधवार को शनिदेव महाराज के मंदिर पर एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक उल्लास के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे गांव और आस-पास के क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
भक्ति और सेवा का संगम
भंडारे का शुभारंभ रात्रि 7:00 बजे शनिदेव महाराज की विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जो रात्रि 10:00 बजे तक निरंतर चलता रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान पद प्रत्याशी राजेश कुमार बघेल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके सानिध्य में प्रसाद वितरण कार्य प्रारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और शनिदेव महाराज से सुख-समृद्धि व शांति की कामना की।
सामाजिक एकता और भाईचारे पर जोर
भंडारे को सफल बनाने में ग्राम प्रधान भूरा सिंह, धनपाल सिंह, संजय ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, टिंकू ठाकुर, कांता बघेल, प्रशांत ठाकुर और चंद्र सिंह (डीलर) सहित अन्य ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल मन को शांति मिलती है, बल्कि गांव में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता की भावना भी मजबूत होती है।
उत्साह का माहौल
भंडारे को लेकर पूरे कोटला गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। देर रात तक श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ मंदिर परिसर में जमी रही। व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए इस आयोजन की सराहना क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने भी की है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026























