बलिया: भाजपा मनाएगी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस, सप्ताह भर चलने वाले ‘सेवा और संपर्क’ कार्यक्रमों का खाका तैयार

बलिया

बलिया भारतीय जनता पार्टी भाजपा के आगामी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जिरा‌बस्ती स्थित पार्टी कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया भारतीय जनता पार्टी भाजपा के आगामी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जिरा‌बस्ती स्थित पार्टी कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा की अध्यक्षता और सुरेन्द्र सिंह के संचालन में हुई इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई।

5 से 12 अप्रैल तक चलेगा उत्सव का सप्ताह

जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष पार्टी अपना स्थापना दिवस (6 अप्रैल) केवल एक दिन नहीं, बल्कि 5 से 12 अप्रैल 2026 तक एक विशेष उत्सव के रूप में मनाएगी। इस दौरान बूथ स्तर पर ध्वजारोहण, महापुरुषों को पुष्पांजलि, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और ‘गांव/बस्ती चलो अभियान’ के जरिए जनसंवाद किया जाएगा।

स्थापना दिवस के प्रमुख कार्यक्रमों का शेड्यूल
6 अप्रैल (ध्वजारोहण): प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर और कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराएगा और ‘सेल्फी’ सोशल मीडिया पर साझा करेगा।

7-12 अप्रैल ग्राम संपर्क अभियान सांसद, विधायक और पार्षद गांवों व बस्तियों में जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करेंगे।

8-9 अप्रैल (कार्यकर्ता सम्मेलन): जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन आयोजित कर संगठन को धार दी जाएगी।

स्वच्छता एवं सम्मान: सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और पार्टी की नींव रखने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को जन-जन तक पहुँचाना लक्ष्य

मुख्य अतिथि और जिला प्रभारी विजय बहादुर दूबे ने कहा कि इन कार्यक्रमों का मूल उद्देश्य पार्टी की विचारधारा, ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प और प्रधानमंत्री मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण बैठक में आलोक शुक्ला, कृष्णा पाण्डेय, स्वेता राय, अरुण सिंह बंटू, मनोरमा गुप्ता, आलोक सिंह, सन्तोष सिंह, जयप्रकाश जायसवाल, संजीव सिंह, रणजीत कुशवाहा, सोनी तिवारी, सर्वानन्द तिवारी, आकाश तिवारी, नितेश सिंह सहित भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.